जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जियो टावर निर्माण साइड से टावर के चैनल कार्ड और कॉपर की वायर चोरी करने वाले बदमाशों को सतपुली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बोलेरो वाहन भी बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि, मामले में जियो टावर टेक्नीशियन कमल तिवाड़ी की ओर से राजस्व पुलिस क्षेत्र गुराडस्यूं चौबट्टाखाल में शिकायत की गई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि था कार्यस्थल से अज्ञात बदमाश जियो टावर की प्लेट व तारे चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित की गई थी। उपनिरीक्षक रियाज अहमद ने बताया कि एकेश्वर क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन दिखाई दिया। बताया कि जब वाहन में सवार लोगों से पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगे। तलाशी के दौरान बेलेरो वाहन से जियो टावर की चैनल कार्ड प्लेट, सात बंडर छोटे-बड़े काले रंग के कापर वायर बरामद किया गया। बताया कि आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश जिला बरेली ग्राम मुडिया नसीर निवासी गौतम सिंह व बरेली जिला बरेली बहेड़ी ग्राम शेरगढ़ निवासी उवेश रज्जा के रूप में हुई है।