गैस पाइपलाइन कनेक्शन के नाम ठगी कर रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। गैस पाइपलाइन मीटर कलेक्शन के नाम पर ठगी कर रहे तीन आरोपी वसंत विहार पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से गैस पाइपलाइन कनेक्शन फर्जी बुक छपाने के साथ ही दिल्ली के संस्थान के फर्जी पहचान पत्र भी बिनवाए हुए थे। आरोपी हरिद्वार जिले के निवासी है। बसंत विहार थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मोहित अरोड़ा निवासी इंदिरा नगर वसंत विहार ने तहरीर दी। बताया कि तीन व्यक्तियों ने पड़ोसी साधना, कल्पना पुंडीर समेत अन्य लोगों से कंपनी के फर्जी कर्मचारी बनकर गैस पाइप लाइन के मीटर कनेक्शन के नाम पर 475- 475 की रुपये लिए और फर्जी रसीद काट कर दी। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के बारे में साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद आरोपी जनी कुमार उर्फ सिक्का पुत्र बाबूराम निवासी लामकरण थाना भगवानपुर हरिद्वार और मोहन सिंह पुत्र जयपाल निवासी हरिद्वार और गुरनाम पुत्र मलखान निवासी मेहतपुर सती कला थाना बुग्गावाला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से फर्जी रसीद बुक और दिल्ली इंस्टीट्यूट अफ फायर इंजीनियरिंग राजनगर कंपनी के फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपियों में मोहन पहले इसी कंपनी में नौकरी करता था। छह महीने पहले मोथरोवाला क्षेत्र में गड़बड़ी करने पर उसे निकाल दिया गया था। वहीं जनी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। आरोपी कुछ दिन बाद ही फिजिकल होना था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *