जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत ग्राम बुटली में कुल देवी मां बाल कुंवारी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान पूजा अर्चना और विशाल भंडारा के संपन्न हो गया है। धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या मेंं प्रवासी गांव पहुंचे। प्रवासियों सहित ग्रामीणों ने मां बाल कुंवारी का आशीर्वाद लिया।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां बाल कुंवारी मंदिर समिति बुटली द्वारा त्रिवार्षिक सामूहिक भव्य एवं दिव्य पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गढ़कोट सविता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गढ़कोट कविता देवी द्वारा वित्तीय वर्ष अपनी-अपनी निधियों से पंचायत भवन में इंटर लॉक और सी सी निर्माण करवाया गया। इस योगदान के लिए ग्रामवासियों ने उनको स्मृति चिन्ह और मां बाल कुंवारी का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पंचाली अशोक रावत, ग्राम प्रधान बुटली रेनू कपटियाल, समाजिक कार्यकर्ता जसवीर रावत, युवा गायिका आराधना रावत, ग्राम पंचायत बुटली प्रधान श्रीमती रेनू कपटियाल, युवक मंगल दल अध्यक्ष गौतम रावत, प्रदीप गुसाई, प्रमोद चौहान, महेंद्र गुसाई, राकेश रावत, सुल्तान सिंह, कुल पुरोहित सुनील कपटियाल सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने किया।