कोटद्वार-पौड़ी

बाघ ने वनकर्मी पर किया हमला, घायल

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिर्जव की अदनाला रेंज रथुवाढाब में गश्त कर रहे वन कर्मी पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। वन कर्मी को राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वन कर्मी का उपचार चल रहा है।
कालागढ़ टाइगर रिर्जव की अदनाला रेंज रथुवाढाब के रेंजर नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि खुवाणी ढौंटियाल निवासी 43 वर्षीय संपूर्णानंद पुत्र आनंदमणि वन विभाग में पिछले करीब 12 साल से संविदा कर्मचारी के रूप में सेवा दे रहा है। बुधवार दोपहर को वह पांच कर्मचारियों के साथ रेंज क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर सवा एक बजे बाघ ने टीम पर दो बार हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वन कर्मियों ने बाघ को भगा दिया। तभी अचानक तीसरी बार बाघ ने संपूर्णानंद के पैर पर हमला कर दिया। साथी वन कर्मियों ने दो राउण्ड फायर की, जिससे बाघ जंगल में भाग गया। बाघ के हमले में संपूर्णानंद के पैर में दांत के निशान है। वन कर्मियों ने घायल संपूर्णानंद को राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!