कोटद्वार-पौड़ी

टीएमसी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय महासचिव बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, प्रश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष दलीप घोष के काफिले पर हुए हमले के विरोध में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पश्चिमी बंगाल की टीएमसी सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।
शुक्रवार को भाजयुमो कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सह महामंत्री, राष्ट्रीय महासचिव बंगाल प्रभारी, प्रश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में शामिल करों के ऊपर ईंट, पत्थर से टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया, जो कि ममता सरकार द्वारा सुनियोजित घटना है। इस तरह की घटना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, जहां पर जनता सुरक्षित नहीं है। इसलिए इस सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौटियाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल एक ऐसा अराजक राज्य हो गया है जहां की सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। भाजयुमो विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शांता बमराड़ा ने पश्चिम बंगाल में हुई घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। प्रदर्शन करने वालों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौटियाल, प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शांता बमराड़ा, मनीष कुमार आर्य, सार्थक तिपाठी, मोहित कंडवाल, अरूण मोहन डोबरियाल, दीपू पोखरियाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!