वाहन जब्त करने पर भड़के व्यापारी, हाईवे पर लगाया जाम

Spread the love

नगर आयुक्त के खिलाफ नगर निगम परिसर में किया प्रदर्शन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े वाहनों को सीज करने के विरोध में व्यापारियों ने नगर आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि नगर आयुक्त व्यापारियों का शोषण कर रहे हैं। इस दौरान व्यापारियों ने निगम परिसर में कार्यालयों को बंद करवाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांकेतिक जाम भी लगाया।

गुरुवार को व्यापारी अपने व्यवसायिक वाहनों को लेकर नगर निगम परिसर में पहुंचे। व्यापारियों ने नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा कर सांकेजिक जाम लगाया। व्यापारियों ने कहा कि एक ओर व्यापारी बंदी से जूझ रहे हैं वहीं, नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी व्यापारियों का शोषण कर रहे हैं। पहले ही निगम व्यापारियों पर तरह-तरह के टैक्स थोप रहा है और अब व्यापारियों के वाहनों को भी सीज करने लगा है। यदि आयुक्त ने अपने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, संजय मित्तल, विनय भाटिया, आशीष कुकरेती, रूपचंद्र असवाल, मोनू जैन, राजेंद्र भाटिया, राजेंद्र भाटिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *