जन्मदिवस पर इंद्रमणी बड़ोनी को किया दी श्रद्धाजंलि

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी के जन्मदिन को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया। क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में स्व. इंद्रमणि बडोनी के जन्मदिन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
जीआईसी कोचियार में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ लोकगीत, लोकनृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य अफसर हुसैन ने लोक संस्कृति दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य आंदोलन में स्व. बडोनी की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें उत्तराखंड के गांधी के रूप में माना जाता है। शिक्षक विनोद डबराल ने उत्तराखंड राज्य प्राप्ति के लिए किए गए आंदोलन व जन संघर्ष में स्व. इंद्रमणि बडोनी की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में दिनेश जोशी, चंदन नेगी, विजय कुमार, चंद्रमोहन ध्यानी, मुन्नी जोशी, सुनीता मुरारी, मीना चंदोला, चारुल, दीपिका, बचे सिंह रावत, चंद्रमोहन नेगी, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रमोहन ध्यानी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *