उत्तराखंड

जयंती पर मखलोगा को दी श्रद्धाजंलि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी : प्रजा मंडल के समय में विधायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. भाग सिंह मखलोगा की 101वीं जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को यहां कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्श जीवन में उतारने की अपील की। कहा कि स्व. मखलोगा और उनके साथियों ने श्रीदेव सुमन के साथ टिहरी राजशाही से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष किया। प्रजा मंडल के विधायक रहने के साथ ही वह लंबे समय तक चंबा ब्लॉक के ग्राम चामनी के प्रधान और दो बार चंबा के ब्लॉक प्रमुख रहे। इस दौरान स्व. मखलोगा के पुत्र हरि सिंह मखलोगा को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष साब सिंह सजवाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष पीयूष उनियाल, सूरज राणा, विक्रम पंवार, सुमना रमोला, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, अरविंद मोहन सकलानी, शक्ति प्रसाद जोशी, शिवी भंडारी, गीता खणका, उत्तम नेगी, विरेंद्र पुंडीर, बचन लाल, विजय सिंह नेगी, दौलत नेगी, मूर्ति मनोहर, जय विजय मखलोगा मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!