पूर्व सैनिकों ने दी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर भी चर्चा की।
बुधवार को अपर कालाबड़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा में दिए गए वीर सैनिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश सरकर पर कोटद्वार के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षो में कोटद्वार में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई गई। मोटर नगर में बस अड्डा निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है। मेडिकल कॉलेज व केंद्रीय विद्यालय के नाम पर भी जनता को गुमराह किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी मुद्दों को लेकर 24 अक्टूबर को बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सिीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उमेद चौधरी, सुरेश रावत, जीएस नेगी, सूरवीर खेतवाल, जीके बड़थ्वाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *