बिग ब्रेकिंग

देशवासियों पर चढ़ा तिरंगे का रंग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत इस शब्द में एक ऐसी समता और एकता फैली हुई है, जो भिन्न-भिन्न जातियों, धर्मो और संप्रदायों को एक धागे में पिरोती है। भारत देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इस दिन को हर साल जोश और उत्साह के साथ पूरे देशभर में मनाया जाता है। आज हम जिस आजादी को जी रहे हैं, खुली हवा में सांस ले रहे हैं उसका श्रेय हमारे स्वंतत्रता सेनानियों को जाता है।
जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर डाला। आजादी का जश्न मनाने के साथ हम इस दिन अपने वीर सेनानियों के प्रति सम्मान और तज्ञता भी समर्पित करते हैं। इसके साथ ही देश के प्रति अपने कर्तव्यों और देशभक्ति का महत्व समझने के लिए भी स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए बहुत मायने रखता है।
इस साल स्वतंत्रता दिवस और भी खास है, क्योंकि हम आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने जा रहे हैं, जिसे याद्गार बनाने के लिए भारत सरकार ने श्आजादी का अमृत महोत्सवश् के तहत श्हर घर तिरंगाश् अभियान का एलान किया है। जिसमें 13 से 15 अगस्त तक देश भर में 20 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय झंडा श्तिरंगाश् फहराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं इसके साथ ही देश-भर में श्हर घर तिरंगाश् के तहत जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
असम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए एक श्तिरंगा यात्राश् निकाली। इस रैली में लगभग 150 सैन्य कर्मियों की भागीदारी देखी गई।
सीआरपीएफ कमांडेंट शिव शंकर उपाध्याय ने कहा, श्हर घर तिरंगाश् भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने का एक अभियान है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि श्हर घर तिरंगाश् अभियान को 13-15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या प्रदर्शित करके जन आंदोलन में बदल दें।श्
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में हर घर तिरंगा उत्सव का हिस्सा बनने के लिए तमाम संगठन व संस्थाओं ने कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया है। शनिवार को ही शहर से लेकर देहात तक तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और तिरंगा फहराया गया। संगठनों ने लोगों को तिरंगा लगाने और बांटने के लिए भी प्रेरित किया।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में बीते शनिवार को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूली बच्चों ने 1,111 मीटर लंबे राष्ट्रध्वज को लेकर महाराज बाड़ा से फूलबाग चौराहे तक लगभग पांच किलोमीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में 1500 बच्चे शामिल हुए।
यूपी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज ध्वज तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए डाक घरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डाक घर से कोई भी व्यक्ति 25 रुपये में बड़ा झंडा ले सकता है। तिरंगा अभियान में ध्वजों की कोई कमी न रहे और समय से पहले हर घर तक तिरंगा पहुंच जाए, इसके लिए रविवार को टुट्टी के दिन भी डाकघर खुले रखने के आदेश दिया गया हैं।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में घरों के ऊपर छत पर फहराए जाने के मकसद से 17 लाख तिरंगे वितरित किए जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने बताया, ठाणे जिले की सीमा में कुल 3,92,478 घर और 13 लाख निजी व सरकारी इमारते हैं। इन संपत्तियों पर 17 लाख झंडे फहराने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!