कोटद्वार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन सदस्यता पर भी ध्यान देना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनें इसके लिए हम सभी को पूरी गंभीरता से कार्य करना होगा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जन-जन तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने को भी कहा।
मंगलवार को कोटद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हितों को लेकर कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। हमें इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। भाजपा का संकल्प भारत को विश्व गुरु बनाने का है। इसके लिए समस्त कार्यकत्र्ता व पदाधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। कहा कि हमें गांव में आफलाइन सदस्यता अभियान चलाना चाहिए। अनुसूचित जाति व मलिन बस्तियों में विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए पहाड़ के विकास में कई कल्याणकारी योजनाएं तैयार की थी। जिससे ग्रामीण गांव में रहकर ही अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पं. राजेंद्र अण्थ्वाल, सहकारी संघ के अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, जगमोहन सिंह रावत, जंग बहादुर, विनोद रावत, गजेंद्र रावत, पंकज भाटिया, हरि सिंह पुंडीर, मनोज पांथरी, अनीता आर्य, मीनू डोबरियाल, प्रेमा खंतवाल, मानेश्वरी बिष्ट, शांतनु रावत, हैमंत गौड़ आदि मौजूद रहे।