दर्दनाक हादसा : ओवरटेक करते ट्रक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, 21 लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी ,। मेक्सिको के मध्य-पूर्वी राज्य पुएब्ला में राजमार्ग दुर्घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब एक ट्रक ने विपरीत लेन में जाने से पहले एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया और फिर एक बस को टक्कर मार दी, फिर एक परिवहन वैन से टकरा गया।
स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी है। पुएब्ला के आंतरिक मंत्री सैमुअल एगुइलर ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह हादसा तीन वाहनों से जुड़ा हुआ है और इसके कारण कई अन्य लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *