पुरानी पेंशन बहाली को चला ट्वीटर अभियान
जयन्त प्रतिनिधि
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा अखिल भारतीय ट्विटर अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत सम्पूर्ण भारतवर्ष के राजकीय अधिकारी, कर्मचारी तथा शिक्षकों द्वारा संसद में गतिमान मानसून सत्र में पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को पहुंचाने हेतु मानसून सेशन रिस्टोर ओपीएस ट्वीट कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसदों आदि को टैग किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीनगर शाखा द्वारा भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। जिसमें मंडल सयुंक्त सचिव सौरभ नौटियाल के नेतृत्व में शाखा अध्यक्ष, राकेश रावत, सरंक्षक श्रीकृष्ण उनियाल, महेश गिरी, जसपाल गुसाईं, ईश्वर सिंह चौहान, नागेश्वर नौडियाल, मनोज भंडारी, कैलाश पुण्डीर, अमित रावत, गौरी नैथानी, पूजा नेगी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।