घरों में चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

बालासौड़ व आमपड़ाव क्षेत्र में दो घरों से हुई थी चोरी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: बालासौड़ व आमपड़ाव में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो युवाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।
मामले में 24 मई को बालासोड़ निवासी रश्मि रावत की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बंद मकान का ताला तोड़ बदमाश सोना, चांदी व नगदी पर हाथ साफ कर गए हैं। जिसके बाद पुलिस लगातार घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटे तलाश रही थी। घर के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को दो युवक चोरी करते हुए नजर आए। वहीं, 15 अगस्त को गांगादत्त जोशी मार्ग आमपड़ाव निवासी शहनवाज की ओर से भी कोतवाली में तहरीर दी गई। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर से भवन निर्माण की सामग्री चोरी हो गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों स्थानों पर दो युवक चोरी करते हुए नजर आए। शुक्रवार सुबह आरोपियों को दिल्ली फार्म से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान खुमार बस्ती निवासी चांद खान उर्फ फिरोज व मनीष उर्फ रोनी के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *