कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संकल्प दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो सौ से अधिक जरूरत मंद महिलाओं को कंबल भी वितरित किए। साथ ही शहर में उत्कृष्ट कार्यों में अपना योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संकल्प दिवस समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य वक्ता नैनीताल लोकसभा के पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बलराज पासी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक जीवन निष्कलंक और युवाओं के लिए प्रेरणादाई है, बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने और उनकी सरकार ने विकसित उत्तराखंड की मजबूत आधारशिला रखने का काम किया है। मुख्यमंत्री मिशन अंत्योदय के तहत राज्य के प्रत्येक व्यक्ति के जीवनस्तर में सकारात्मक बदलाव के लिए काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में क्रीड़ा के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रशिक्षक सुनील रावत, स्पोट्र्स स्टेडियम के प्रभारी एवं तीरंदाजी के राष्ट्रीय प्रशिक्षक संदीप डुकलान, बॉक्सिंग प्रशिक्षक श्याम सिंह डांगी, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर रितेश शर्मा विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के संस्थापक अजय रावत, रोहित अग्रवाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य कुंज बिहारी भट्ट, मेहरबान सिंह कंडारी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य चंदन नकोटि, क्रियेटिव पब्लिक स्कूल के संस्थापक दीपक गौड़, शिक्षाविद और राज्य आंदोलनकारी पद्मेश बुडाकोटी, समाजसेवा के क्षेत्र में गढ़वालसभा के पूर्व अध्यक्ष और दिव्यांगों के सशक्तिकरण से जुड़ी संस्था सक्षम के अध्यक्ष योगम्बर सिंह, समाजसेवी पूर्व सैनिक महानंद ध्यानी, डा. सुखदेव भट्ट, गुमान थापा, दाताराम भट्ट, महिला सशक्तिकरण के लिए योग प्रचारिका शोभा रावत, जीएमओयू महाप्रबंधक उषा सजवान, शांति प्रजापति गौ संरक्षण एवम् संवर्धन के क्षेत्र में सचिन नेगी, अंकित रावत, आदर्श रावत, कावड़ सेवा समिति के पुरण चंद पूरी, गुरुद्वारा प्रबंध समिति के देवेंद्र भाटिया और गढ़वाल लोकसभा से भाजपा के पहले प्रत्याशी पूर्व न्यायाधीश स्व. राजाराम के पौत्र अजय कुमार, आपातकाल में जेल गए गोपीचंद सचदेवा के परिजनों आदि को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला, कार्यक्रम संयोजक उमेश त्रिपाठी और संग्राम सिंह भंडारी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जंग बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता राज गौरव नौटियाल, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन जसोला, जगमोहन रावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरव नौडियाल, जिलामंत्री मंजू जखमोला, पार्षद मनीष भट्ट, गायत्री भट्ट, निरुबाला खंतवाल, सुभाष पाण्डेय, मालती बिष्ट, अतुल डोबरियाल, अशीष रौतेला, विजय लखेड़ा, चंद्र प्रकाश नैथानी, उम्मेद सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह नेगी, दिनेश ध्यानी, पंकज कुकरेती, ओम प्रकाश सुंद्रियाल, जितेन्द्र डोबरियाल, जगत राम डोबरियाल, सार्थक त्रिपाठी, बृजपाल राजपूत, पंकज भाटिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना रावत, अनिता आर्य, मीनू डोबरियाल, सुनीता कोटनाला, पूनम खंतवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!