अनुभव और नई तकनीक का बेहतर तालमेल जरूरी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : खूबसूरत यादों को कैमरे में कैद करने वाले फोटोग्राफर बुधवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर खुद एक मंच पर नजर आए। श्रीनगर में आयोजित बैठक में वरिष्ठ और युवा फोटोग्राफरों ने पेशे से जुड़ी चुनौतियों, बदलती तकनीक और संगठन की मजबूती को लेकर खुलकर चर्चा की।

वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने कहा कि समय के साथ फोटोग्राफी का स्वरूप तेजी से बदला है। ऐसे में अनुभव और नई तकनीक का बेहतर तालमेल जरूरी है। बैठक में नई पीढ़ी के फोटोग्राफरों को आगे बढ़ाने, आपसी सहयोग बढ़ाने और किसी भी समस्या पर एकजुट होकर आवाज उठाने पर सहमति बनी। सभी ने एकता हमारी ताकत, फोटोग्राफी हमारी पहचान के संदेश के साथ मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। बैठक में विजय सिंह रावत, राजेश बडोनी, विपिन, सुरेंद्र, गणेश, अमित, मनोज गढ़िया, सुरेंद्र सिंह, सुमित, सुभाष, गौरव आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *