कोटद्वार-पौड़ी

धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को बल पूर्वक हटाए जाने के विरोध में  उक्रांद ने राज्य सरकार का पुतला फूंका

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गोला पार्क में भू कानून की मांग एवं देहरादून में आमरण अनशन व धरना दे रहे उक्रांद कार्यकर्ताओं को बल पूर्वक हटाए जाने के विरोध में राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य को सशक्त भू-कानून की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि इस भू-कानून को लागू नहीं करती है तो उक्रांद कार्यकर्ता पूरे राज्य भर में उग्र आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे। अपुतला दहन व प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि उकांद्र नेता उमेश खंडूरड़ी व अन्य कार्यकर्ता देहरादून में आमरण अनशन व धरना दे रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें बल पूर्वक उन्हें उठा दिया। कहा राज्य सरकार के इशारों पर प्रशासन उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा है। कहा श्रीनगर में भी हाल ही में पुलिस ने उक्रांद नेता मोहन काला की शान्ति पूर्ण जनसंपर्क रैली को भी रोका । कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावानी दी कि अगर भू-कानून और मूल निवास 1950 के बारे में सोचा न गया तो उत्तराखंड क्रांति दल एक बहुत बड़ा जन आंदोलन छेड़ेगी। मौके पर अनूप सिंह बिष्ट, गौरव सिलोड़ी, सीएम चौहान, हरीश प्रेम कोठारी, विकी भंडारी, उपासना भट्ट, मुकेश राणा, दुर्गेश, सुनील बारगी, विनोद शैली, विवेक, शक्ति, नवदीप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!