यूकेडी ने फूंका राज्य सरकार का पुतला, कहा राज्य में चल रही है कमीशनखोरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। उत्तराखण्ड क्रांति दल ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा विधायकों पर कमीशन खोरी के आरोप उन्हीं की पार्टी के पूर्व पदाधिकारी लगा रहे हैं। राज्य में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। लेकिन सरकार सोई हुई है। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला भी फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।
गुरूवार को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दल के क्रेन्द्रीय संगठन महामंत्री सुरेश चंद्र जुयाल ने कहा कि राज्य सरकार ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रही है। सरकार रोजगार देने के बजाय युवाओं से रोजगार छीन रही है। योजनाएं उद्योगपतियों के लिए बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है। सत्तापक्ष के विधायकों पर उन्हीं की पार्टी के जिम्मेदार व्यक्ति कमीशनखोरी का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की। पुतला दहन करने वालों में मनमोहन पंत, संजय ढौंडियाल, दरबान सिंह रावत, विपिन रावत, मनवर सिंह, दर्शन सिंह रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *