यूकेडी ने की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा स्थगित करने की मांग

उत्तरकाशी। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। कहा यदि परीक्षा स्थगित नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होगें।राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन में यूकेडी के संरक्षक प्रभारी विष्णुपाल सिंह रावत व जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान राज्य सरकार उलझुल निणर्य लेकर महामारी को दावत दे रहे है। ऐसे ही उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षा की तीथि 22 जून को तय की है, लेकिन बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले केंटेनमेंट क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। वहीं दूसरी तरफ स्कूल व विद्यालयों को सरकार ने क्वारंटाइन सेंटर बनाये हैं। जिससे कोरोना का संक्रमण होने का खतरा भी है। जिससे सरकार बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने चार धाम यात्रा पर इस वर्ष पूर्ण रूप से विराम लगाने व काला कानून श्राईन बोर्ड को भंग करने की मांग की। कहा यदि मांग पूरी नहीं कि तो यूकेडी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *