पुल मरम्मत का कार्य पूरा नहीं होने पर उक्रांद ने किया प्रदर्शन

Spread the love

मरम्मत कार्य को लेकर पिछले डेढ़ माह से बंद है सुखरे पुल
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: निर्धारित समय के बाद भी सुखरो पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोले जाने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने आक्रोश व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने पुल पर बैठकर प्रदर्शन करते हुए शासन-प्रशासन से जल्द पुल मरम्मत के कार्य को पूरा करने की मांग उठाई। कहा कि यदि दीपावली से पूर्व पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोला गया तो उक्रांद जन आंदोलन करेगा।
मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार बाजार से भाबर को जोड़ने वाले पुल पर बैठक प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए यूकेडी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर शक्ति शैल कपरवाण ने कहा कि कोटद्वार को भाबर,लालढांग और हरिद्वार से जोड़ने वाला सुखरो पुल की मरम्मत अभी तक नहीं हो पाई है और भाबर क्षेत्र के लोगों को लंबर दूरी तय कर मुख्य बाजार पहुंचना पड़ रहा है। कहा कि लोनिवि अधिशासी अभियन्ता ने आश्वासन दिया था कि पुल को दीपावली से पहले यातायात के लिए खोल दिया जायेगा, लेकिन अभी तक इस संबध में कोई प्रगति नहीं हुई है। चेतावनी दी कि अब दल के सदस्य खुद ही पुल निर्माण कार्य का जायजा लेकर पुल को आवाजाही के लिए खोलेंगे। कहा कि जनता के हितों के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार हैं। केन्द्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह रावत ने शासन व अधिकारियों पर सुनियोजित भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी, पितृशरण जोशी, रमेश चंद्र कोठारी, प्रकाश, राजाराम अण्थ्वाल, पुष्कर रावत, गुलाब सिंह, हयात सिंह, रिव नेगी, सतेंद्र नेगी, कमलेश कुकरेती, रोशनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *