किन्नरों के लिए तय हो सगुन की राशि
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शादी समारोह सहित अन्य मांगलिक कार्यों में किन्नरों के लिए सगुन राशि तय करने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। कहा कि किन्नर गरीब परिवारों से मुंह मांगा सगुन मांगते हैं, जिससे परिवारों को अर्थिक समस्याएं होती है। जनता के हित को देखते हुए इसके लिए नियम बनाए जाने चाहिए।
मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ नौटियाल के नेतृत्व में सदस्यों ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। कहा कि कोटद्वार शहर में अधिकाशं परिवार खेती बाड़ी कर अपना परिवार चलाते हैं। ऐसे में पाई-पाई जोड़कर वह अपने बच्चों का विवाह करवाते हैं। लेकिन, किन्नरों का समूह सगुन के नाम पर परिवारों के आगे 21 से 51 हजार रुपये की डिमांड करते हैं। ऐसे में परिवारों के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में कई लोगों का किन्नरों के साथ विवाद भी हो चुका हैं। किन्नर परिवारों के साथ अभद्रता करने लगते हैं। कहा कि इसके लिए प्रशासन को सगुन की राशि निर्धारित करनी चाहिए। इस मौके पर आशीष रौतेला, मनीष आर्य, मंजू जखमोला, अतुल डोबरियाल, गायत्री भट्ट और रितु चमोली आदि थे।