प्रेम चंद्र अग्रवाल के बयान पर उक्रांद ने जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : काबीना मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की ओर से दिए गए विवादित बयान पर उत्तराखंड क्रांति दल ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि इस तरह का विवादित बयान देने वाले मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
शनिवार को केंद्रीय प्रवक्ता शांति भट्ट व गढ़वाल मंडल प्रभारी महेंद्र सिंह रावत ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि पर्वतीय समाज को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग ठीक नहीं है। मंत्री को मर्यादित रहकर बयानबाजी करनी चाहिए थी। लेकिन, सत्ता के मद में वे मर्यादा ही भूल गए। उन्होंने सदन में मौजूद 69 विधायकों पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि मंत्री के गलत बयान पर भी सभी विधायकों की चुप्पी समझ से परे है। कहा कि दस मार्च को उक्रांद के कार्यकर्ता सभी 69 विधायक व मंत्रियों के आवास में जाकर उन्हें पत्र सौंपेगे। गढ़वाल मंडल प्रभारी महेंद्र भट्ट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी समाज के लिए अभद्र टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है। उन्होंने गैरसैंण में आंदोलन करने वाले लोगों को सड़क छात्र नेता कहे जाने पर भी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की कड़ी आलोचना की। कहा कि राज्य के हक-हकूकों की लड़ाई लड़ने वाले लोगों को सड़क छाप कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर मुकेश बड़थ्वाल, गुलाब सिंह रावत, हयात सिंह गुसांई, उमेश भंडारी, हरि मोहन सिंह, संजू कश्यप मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *