उत्तराखंड

इंतेजार हुसैन के नेतृत्व में मजबूत होगा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा-ऐजाज हसन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए इन्तेजार हुसैन का मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ऐजाज हसन के ज्वालापुर मौहल्ला तेलियान स्थित आवास पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मध्य हरिद्वार मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष इन्तेजार हुसैन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका विकास, सबका साथ, सबका विश्वास के साथ काम कर रहे हैं। सभी वर्गो के लिए जनहित की योजनाएं संचालित हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कार्यकर्ताओं को करना चाहिए। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार कर रहे हैं। लेकिन विपक्ष अनर्गल बयान देकर औछी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को भाजपा के विकास को जन जन तक पहुंचाना चाहिए। जनसमस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत रहें। मंडल अध्यक्ष ऐजाज हसन ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया और कहा कि कर्मठ एवं ईमानदार कार्यकर्ताओं को पार्टी में उचित सम्मान मिलता है। पुन: इंतेजार हुसैन को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। निश्चित तौर पर वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सभी वर्गो के विकास में योगदान दे रहा है। वार्डो की समस्यायाओं का समाधान निरंतर किया जा रहा है। बिजली, पानी, सड़कों की समस्याओं का भी हल हो रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जमशेद खान एवं हाजी मुकर्रम अली ने कार्यक्रम में पधारे प्रदेश अध्यक्ष इंतेजार हुसैन का आभार जताया और कहा कि भाजपा ही विकास के नए आयाम रच सकती है। मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि मंडल अध्यक्ष ऐजाज हसन जनसमस्याओं के समाधान में आम जनमानस का सहयोग प्रदान कर रहे हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतेजार हुसैन के नेतृत्व में और मजबूत होगा। इस अवसर पर धीरेन्द्र गुप्ता, योगेन्द्र, प्रशान्त पाराशर, गोपाल, हाजी जमशेद खान, मुकर्रम अली, मोहसिन, दिलशाद, मंसूर अंसारी, चांद पीरजी, हुसैन, नईम, कासिम, सल्लू, गुलफाम, पप्पन, जमशेद , मुकर्रम, जावेद, शाहबाज हसन, शावेज, इस्लाम मंसूरी, राव शहजाद, इसहाक, राव आस मोहम्मद, मंजूर हसन, नाजिम, मोनू, खुशनसीब, रियासत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!