देश-विदेश

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया बोले- भारत टीका बनाने वाला बड़ा देश, 100 से ज्यादा देशों को बड़े पैमाने पर निर्यात की वैक्सीन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी ने दवा क्षेत्र में लचीलेपन को जन्घ्म दिया है। मौजूदा वक्घ्त में भारत वैक्सीन बनाने वाला सबसे बड़ा देश है। हमने 100 से ज्घ्यादा देशों को 17 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज का निर्यात किया है। साथ ही देश में टीकाकरण के अभियान को भी तेजी से आगे बढ़ाया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया फार्मास्युटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेज कान्फ्रेंस 2022 के 7वें संस्करण से पहले प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उन्घ्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगले 25 वर्षों के लिए फार्मा और चिकित्सा उपकरणों को लेकर रोडमैप तैयार करने के लिए उद्योगों और शिक्षाविदों के साथ जुड़ेगी। भारत जल्द अनुसंधान और नवाचार के साथ चिकित्सा उपकरणों के निर्माण में बढ़त हासिल करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!