उत्तराखंड

केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निरीक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। रेल राज्यमंत्री दर्शना विक्रम जरदोश ने कर्णप्रयाग रेल परियोजना के काम का जायजा लिया।ाषिकेश के समीप उन्होंने टनल के काम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा किाषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने चारधाम रेल परियोजना के प्रारंभिक रिपोर्ट को भी उत्साहजनक बताया।
रेल राज्यमंत्री नेाषिकेश के समीपाषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना स्थल का दौरा किया। उन्होंने वहां टनल बोरिंग का काम देखा।ाषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रडगेज रेल लाइन पर कार्य की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित परियोजना को समय पर पूरा करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। रेल परियोजना के साथ-साथ रेलवे सड़कों का भी निर्माण कर रही है। चारधाम सर्किट पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ को रेल मार्ग से जोड़ने की दिशा में प्रयास चल रहे हैं। परियोजना की व्यवहारिता की विशेषताओं का पता लगाने के लिए सक्षम विशेषज्ञों सर्वेक्षण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कई स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाना है। नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। इससे राज्य में आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि इसकी टोही इंजीनियरिंग सर्वेक्षण करके रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई है। प्रस्तावित रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे चल रहा है। वहीं रेल राज्यमंत्री ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राज्य में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। इसमें रेल सेक्शनों के विद्युतीकरण, रेल लाइनों के दोहरीकरण, स्टेशन पुनर्विकास योजनाएं और नई रेल लाइन परियोजनाएं शामिल थीं। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल, मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन समेत कई अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!