केंद्रीय रेल मंत्री ने देश को दी दूसरी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में होगी पूरी

Spread the love

नई दिल्ली , केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल में 6 जून 2026 को एक ऐतिहासिक फैसला किया. राज्य को उसकी पहली बुलेट ट्रेन देने का ऐलान करते हुए कहा कि सिलीगुड़ी और दिल्ली के बीच यह ट्रेन मात्र 6 घंटे में सफर पूरा करेगी. पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को राज्य के लिए कई बड़े रेल परियोजनाओं की घोषणा की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली-वाराणसी-पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर काम कर रही है.
रेल मंत्री ने राज्य में रेलवे परियोजनाओं के लिए बढ़े केंद्रीय आवंटन को लेकर कहा कि क्क्र सरकार के समय बंगाल को लगभग 4,000 करोड़ रुपये रेलवे के लिए मिलते थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय यह बढ़कर 14,205 करोड़ रुपये हो गई है.
मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कोलकाता में वरिष्ठ रेल और राज्य सरकार के अधिकारियों की बैठक के बाद ये घोषणा की. ये देश की दूसरी बुलेट ट्रेन होगी, जिसे मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर के बाद तैयार किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार से होकर गुजरने वाली दिल्ली से बंगाल बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, दो अलग-अलग कॉरिडोर को जोड़कर तैयार किया जाएगा
00 गुजरात की धरती ने भारत को दिया योग्य प्रधानमंत्री : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
राजकोट: गुजरात के राजकोट में आयोजित एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश की राजनीति, स्वास्थ्य सेवा, संस्कृति और आधुनिक तकनीक जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि गुजरात की धरती ने देश को केवल व्यापार और बिजनेस की नई दिशा ही नहीं दी है, बल्कि एक ऐसा मजबूत नेतृत्व भी दिया है जिसने आज पूरी दुनिया में भारत को एक नई और गौरवान्वित पहचान दिलाई है. उनके इस बयान के बाद धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.
बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल के भूमिपूजन और उद्घाटन में शामिल होंगे पीएम मोदी
राजकोट में मीडिया से बातचीत करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम में बनने वाले प्रस्तावित कैंसर अस्पताल को लेकर कुछ समय पहले उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी चर्चा हुई थी. इस पर प्रधानमंत्री ने बेहद सकारात्मक रुख दिखाया था. शास्त्री के अनुसार, पीएम मोदी ने उनसे वादा किया है कि वे इस कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन भी करेंगे और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसके उद्घाटन समारोह में भी खुद शामिल होंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री के इस आश्वासन को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति उनकी बड़ी प्रतिबद्धता का एक बड़ा उदाहरण बताया
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *