उत्तराखण्ड में अनोखा मामला: 2 साल का बकरा दे रहा दूध

Spread the love

देहरादून, उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र से एक बेहद अनोखा और दुर्लभ मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों के साथ-साथ पशुपालन विशेषज्ञों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आमतौर पर दूध देने का कार्य मादा बकरी करती है, लेकिन यहां एक दो वर्षीय नर बकरा दूध दे रहा है।
इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गई है और बकरे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।
‘बोरा’ बना पूरे इलाके में आकर्षण का केंद्र
सेलाकुई निवासी सुखपाल के पास मौजूद इस दो वर्षीय बकरे का नाम ‘बोरा’ है। परिवार के लोगों ने कुछ समय पहले उसके शरीर में विकसित थनों को देखा तो उन्हें आश्चर्य हुआ। बाद में जब स्थानीय निवासी राजेंद्र बिल्ला और बकरे के मालिक ने उसके थनों से दूध निकलते देखा, तो सभी हैरान रह गए।
यह खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई और देखते ही देखते ‘बोरा’ को देखने वालों का तांता लग गया। लोग इसे अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें व वीडियो तेजी से साझा की जा रही हैं।
ग्रामीण बोले- पहली बार देखा ऐसा नजारा
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने आज तक किसी नर बकरे को दूध देते नहीं देखा। कई ग्रामीण इसे प्रकृति का अनोखा करिश्मा मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे दैवीय चमत्कार बता रहे हैं। यही कारण है कि ‘बोरा’ इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *