बिग ब्रेकिंग

यूपी के उपचुनाव में भाजपा का परचम, सात में छह सीटें कींं अपने नाम, सपा को एक सीट मिली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

लखनऊ । विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने परचम फहराया है। सात में से छह सीट पर भाजपा और जौनपुर की मल्हनी सीट पर सपा का कब्जा बरकरार रहा है। उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर भाजपा के श्रीकांत कटियार विजयी हुए हैं। उन्होंने 71303 मत प्राप्त कर कांग्रेस की आरती बाजपेयी को 31274 मतों से पराजित किया। भाजपा विधायक वीरेंंद्र सिंह सिरोही के निधन से खाली हुई बुलंदशहर सीट पर उनकी पत्नी उषा सिरोही ने चुनाव जीता। भाजपा की उषा सिरोही ने बसपा को मोहम्मद युनूस को 20,962 मतों से शिकस्त दी। उषा सिरोही को 86879 और मोहम्मद युनूस को 65917 मत मिले।
देवरिया में भाजपा के ड़ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सपा को ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20 हजार 93 मतों से हराया। ड़ सत्यप्रकाश को 68649 और ब्रह्माशंकर को 48556 मत मिले। पूर्व मंत्री कमलारानी वरुण के निधन से खाली हुई कानपुर नगर की घाटमपुर (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के उपेंद्र नाथ पासवान ने कांग्रेस के ड़ पाशंकर को 23,669 मतों से हराया। उपेंद्र नाथ को 60,205 और ड़ पाशंकर को 36,506 मत मिले।
पूर्व मंत्री चेतन चौहान के निधन से खाली हुई अमरोहा की नौगांव सादात सीट पर उनकी पत्नी एवं भाजपा उम्मीदवार संगीता चौहान ने चुनाव जीता। संगीता ने सपा को जावेद अब्बास को 14795 मतों से हराया। संगीता को 86171 और जावेद को 71376 मत मिले। फिरोजाबाद की टुंडला (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर ने सपा के महाराज सिंह धनगर को 17,635 मतों से हराया। प्रेमपाल सिंह को 72844, महाराज सिंह को 55209 मत मिले।
जौनपुर की मल्हनी सीट पर सपा ने कब्जा बरकरार रखा है। मल्हनी में सपा के लक्की यादव ने निर्दलीय धनंजय सिंह को 4,604 मतों से हराया। लक्की यादव को 73,384 और धनंजय सिंह को 68780 मत मिले। यहां भाजपा तीसरे स्थान पर रही, भाजपा के मनोज कुमार सिंह को 28803 मत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!