कोटद्वार-पौड़ी

उत्तराखण्ड में सशक्त भू-कानून लागू करने की मांग की

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। ग्रामीण विकास नगारिक विचार मंच ने प्रदेश सरकार से राज्य में भू-कानून लागू करने और गवाणी पोखड़ा में खेल मैदान बनाने की मांग की है। मंच के पदाधिकारियों ने राज्य के हित में भू-कानन को आवश्यक बताया।
पोखड़ा ब्लॉकके गवांणी में आयोजित बैठक में मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी ने तकनीकी शिक्षा एवं डिफेंस सेवाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज भी पूरा राज्य विकास से कोसों दूर हैं। राज्य के मूल निवासी यहां के प्राकृतिक संसाधनों से भी दूर हो गए हैं। राज्य में कई प्रकार के माफिया सक्रिय हैं। भू-माफियाओं ने तो यहां के जंगल, कृषि और नजूल भूमि पर कब्जा कर लिया है। इसे तत्काल रोके जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में सशक्त भू-कानून लागू करना आवश्यक हो गया है। उन्होंने विधानसभा में मतदान के लिए गवाणी और किमगड्डी में अलग-अलग बूथ बनाये जाने पर प्रशासन का आभार व्यक्त किया। नवानी ने कहा कि दीवा मंदिर (रसुल्याण की दीवा) के लिए रोपवे और मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं काबीना मंत्री सतपाल महाराज से वार्ता की जाएगी।  बैठक में श्रीमती रेखा नवानी, अनसूया प्रसाद नवानी, डॉ. एमएम त्रिपाठी, हरी सिंह, श्रीमती प्रभा पोखरियाल, विपिन प्रकाश नवानी, सत्यप्रकाश नवानी, देवेंद्र नवानी, आशाराम नवानी, विनोद सिंह भंडारी, प्रकाश नवानी, प्रभुशरण बुड़ाकोटी, रघुवीर सिंह रावत, संजय नवानी, मनोज जवानी, जनार्दन प्रसाद ध्यानी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!