उत्तराखंड को मिला मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी ही संभालेंगे कमान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : उत्तराखंड को आखिरकार सोमवार को मुख्यमंत्री मिल ही गया। भाजपा विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगाई गई। उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में देहरादून में हुई इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से लगातार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को लेकर राजनीतिक गरियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। कई विधायकों ने तो खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताते हुए दिल्ली में ढेरा डाल लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *