मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने की अभूतपूर्व प्रगति : दास

Spread the love

बागेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को जनपद अंतर्गत विकासखंड सभागार बागेश्वर तथा गरुड़ में जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया। 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ मूल मंत्र और ध्येय के साथ गरुड़ में आयोजित शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दोनों विकासखंड में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनता को सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश और विशेषकर उत्तराखंड राज्य ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है।विधायक ने महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न नीतियों की सराहना की। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह 12 वर्ष का गौरवशाली कार्यकाल देश के नवनिर्माण और अंत्योदय को समर्पित रहा है। शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, पशुपालन एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गरुड़ किशन सिंह बोरा, बागेश्वर दीपा देवी, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी, ख्याली राम, समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी, ईओ विनोद जीना सहित अन्य विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व आम जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *