उत्तराखंड

गोल्ज्यू पूजन के साथ शुरु होगा उत्तरायणी महोत्सव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्तिक उत्थान मंच हीरानगर में गोल्ज्यू पूजन के साथ उत्तरायणी महोत्सव की शुरुआत होगी। शुक्रवार को मंच पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस बार महोत्सव 8 से 15 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। हर शाम मुख्य मंच पर सांस्तिक कार्यक्रमों के साथ मेले में 120 स्टल लगाए जाएंगे। 14 जनवरी की पहाड़ी संस्ति को दर्शाती भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
कोरोना महामारी के कारण पिछले दो सालो में उत्थान मंच में उत्तरायणी पर आयोजित किया जाने वाला महोत्सव नहीं हो पाया। इस बार इसके लिए जोरदार तैयारियां की गई हैं। मंच अध्यक्ष ड़ चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि मंच की तैयारियों में कुछ असामाजिक तत्वों ने व्यवधान डालने की कोशिश की थी। जिसका समाधान हो गया है। महोत्सव के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। हर रोज कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। कुमाउनी संस्ति को बढ़ावा देने के लिए सांस्तिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, झोड़ा, लोकगीत और नृत्य प्रतियोगिता के साथ ही पहाड़ी व्यंजनों के स्टल लगाए जाएंगे। 14 जनवरी को शहर में आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।
महोत्सव में होगी हर शाम स्टार नाइटरू उत्तरायणी महोत्सव का मुख्य आकर्षण हर शाम होने वाली लोक गायक कुमाउनी व सांस्तिक कार्यक्रम पेश करेंगे। इस बार माया उपाध्याय, ललित मोहन जोशी, प्रकाश खनवाल, पवन कार्की, दीपा नगरकोटी, नीरज चुफाल, लता तिवारी, महिपाल मेहता के साथ ही कई अन्य नामी गायक अपने गीतों की प्रस्तुति देंगे।
यह रहे मौजूदरू मेला संयोजक पूरन भंडारी, ड़ चंद्रशेखर तिवारी, हेम चंद्र भट्ट, एनडी गुणवंत, गोपाल बिष्ट, हेमंत बगडवाल, देवेद्र तोलिया, शोभा बिष्ट, रत्ना श्रीवास्तव, हुकुम सिंह कुवर, ज्योति पाठक, त्रिलोक बनौली, मधु सांगुड़ी रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!