Uncategorized

उत्तराखंड में 2022 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप —

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। आदमी पार्टी के कुमाऊं संगठन मंत्री अमित जोशी ने कहा कि कुमाऊं मंडल में संगठन को मजबूत किया
जाएगा। युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ा जाएगा। 2022 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा
चुनावों में सभी सीटों पर आप चुनाव लड़ेगी। रविवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए जोशी ने यह बात
कहीं। उन्होंने दिल्ली के तर्ज में उत्तराखंड में मोहल्ला क्लीनिक खोलने सहित चिकित्सा और शिक्षा के स्तर को बेहतर
बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज लोग भ्रष्टाचार से परेशान हैं। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दल भी भ्रष्टाचार
रोकने में पूरी तरह रोकने में नाकामयाब हो चुके है। लोगों को अब आम आदमी पार्टी पर ही भरोसा है। दिल्ली में जिस
तरह आप सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। उसी तरह अब उत्तराखंड में भी भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह दिल्ली सरकार कार्य कर रही है, वह सराहनीय है। जोशी ने कहा कि
उत्तराखंड में संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। ताकि
2022 में होने वाले चुनाव में पार्टी को अधिक से अधिक सीट मिल सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी
सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर पार्टी के सस्थापक सदस्य जगदीश जोशी, नंदन लाल साह, अखिलेश टम्टा,
नीलम डांगी, वैभव जोशी, राजेंद्र सिंह राणा, शंकर भाकुनी, प्रकाश चंद्र कांडपाल, अकील खान, अली हसन, नवीन चंद्र,
विकास कुमार, विनीत आर्या, रवि कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!