उत्तराखंड में 611 नए कोरोना संक्रमित, 13 की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामलों ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटों में 611 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं,13 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। कुल संक्रमितों की संख्या 87 हजार के पार हो गई है। वर्तमान में 5517 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 16350 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे अधिक 237 संक्रमित मरीज मिले हैं। अल्मोड़ा 49 बागेश्वर 06, चमोली में 34, चंपावत में 18, हरिद्वार में 35, नैनीताल में 101, पौड़ी गढ़वाल में 15, पिथौरागढ़ में 19, रुद्रप्रयाग में 02, टिहरी गढ़वाल में 22, ऊधमसिंहनगर 30 और उत्तरकाशी में 43 नए मरीज मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *