उत्तराखंड में आप मजबूत विकल्प बनकर सामने आयेगी : पैन्यूली
नई टिहरी। आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी की हवा उत्तराखंड में भी तेजी से बह रही है। आप मजबूत विकल्प बनकर सामने आयेगा। यह बात प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आप के उत्तराखंड पर्यवेक्षक पंकज पैन्यूली ने कही। उन्होंने कहा की एक सर्वे के अनुसार उत्तराखंड में 63 फीसदी लोग आप के पक्ष में हैं। भाजपा-कांग्रेस के खेल से उत्तराखंड की जनता उकता चुकी है। पैन्यूली ने कहा कि अब तक जनता के सामने उत्तराखंड में कोई बेहतर विकल्प नहीं था। इसलिए भाजपा व कांग्रेस बारी-बारी उत्तराखंड का मनमाना दोहन करती आई है। दोनों दलों ने राष्ट्रीय मुद्दों की आड़ में उत्तराखंड के मूल मुद्दों को पीछे धकेलने का काम किया है। इसलिए आज भी उत्तराखंड अपनी मूल समस्याओं से उबर नहीं पा रहा है। दोनों दलों से बीस साल में उत्तराखंड का मात्र दोहन करने का काम किया है। जिसका परिणाम है की उत्तराखंड कर्जे में डूबने के साथ ही मूल समस्याओं से घिरा हुआ है। प्रदेश में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की आप की रणनीती के बाद प्रदेश में एक किरन की उम्मीद जगी है। फैसले से आप कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। पैन्युली ने कहा कि आप पार्टी उत्तराखंड के कोने-कोने में पहुंचकर अपने विजन से अवगत करायेगी और उत्तराखंड के लिए एक विशेष कार्ययोजना पर काम करेगी। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली व पानी को लेकर क्रांतिकारी बदलाव लाने को भी रणनीती आम लोगों के सामने रखेगी।