कोरोना को हराने के लिए राइंका आधारियाखाल में 22 छात्रों का टीकाकरण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कॉलेज आधारियाखाल में 15 से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कोविड वैक्सीनेशन शिविर में 22 छात्र-छात्राओं का कोविड टीकाकरण किया गया। वैक्सीनेशन का शुभारंभ जनपद पौड़ी के राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक परितोष रावत ने किया। इस कार्यक्रम में शिक्षक मुहम्मद असलम अंसारी, राजेश कुमार, खुशेन्द्र रावत ने सहयोग किया। वैक्सीनेशन करने वाली सीएचसी जयहरीखाल टीम में प्रगति रावत, एएनएम प्रीतम, पुष्कर सिंह गुसाईं शामिल थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक परितोष रावत ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अभिभावकों को मतदान की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *