उत्तराखंड

महिलाओं के हितों में अनुकरणीय योगदान देगा वैश्य बंधु समाज महिला विंग-विशाल गर्ग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। वैश्य बंधु समाज की महिला विंग की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में नरेश रानी गर्ग, अरूणा बंसल, मीरा जैन, वन्दना गुप्ता संरक्षक, निधि बंसल अध्यक्ष, अलका अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, वर्षा गुप्ता उपाध्यक्ष, प्रीति गुप्ता महामंत्री, रितिका बंसल कोषाध्यक्ष, रूचि ड्रोलिया मीडिया प्रभारी, पूर्णिमा अग्रवाल प्रचार मंत्री, मोनिका अग्रवाल संगठन मंत्री, जूली अग्रवाल व शामिल अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत की गयी। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संरक्षक नरेश रानी गर्ग व अरूण बंसल ने कहा कि वैश्य बंधु समाज महिला विंग महिलाओं के उत्थान में अपना योगदान दे रहा है। महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई एवं समान शिक्षा के लिए भी जागरूक करने का काम कर रहा है। लगातार चिकित्सा शिविर एवं गरीब, असहाय निर्धन परिवारों के उत्थान में महिला विंग अपना सहयोग करता चला आ रहा है। महिला विंग की नवनियुक्त अध्यक्ष निधि बंसल ने कहा कि महिलाओं को संगठित होकर महिला विंग को मजबूती प्रदान करनी है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में काम करना है। धर्मनगरी में महिला उत्पीड़न की घटनाओं का संज्ञान लेते न्याय दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। अध्यक्ष विशाल गर्ग एवं महामंत्री राजीव गुप्ता ने महिला विंग की नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपने हुनर से समाज को प्रभावित करती हैं। परिवार के पालन के साथ-साथ प्रशासनिक सेवाओं में भी योगदान दे रही हैं। नवगठित महिला विंग की सदस्य महिलाओं के हितों में मिलजुल कर प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!