बिग ब्रेकिंग

वन मंत्री पहुंचे हाथी और गुलदार द्वारा मारे गये बच्ची और महिला के परिजनों के घर, दी सहायता राशि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम गोदी बड़ी में गुलदार के हमले में मृतक आकांक्षा (माही) के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। वहीं शिवपुर में भी मृतक महिला के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मंत्री ने मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। मंत्री ने कहा कि मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख की सहायता राशि जल्द ही दे दी जाएगी।
रविवार दोपहर को काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत व यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूडी आकांक्षा के घर पहुंचे। वन मंत्री ने कहा कि वर्तमान में जंगलों में आग लग रही है, जिस कारण जंगली जानवर आबादी क्षेत्र की ओर रूख कर रहे है। इसलिए लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है। मंत्री ने मृतक बच्ची के परिजनों को एक लाख रूपये की धनराशि का चेक दिया। मंत्री ने कहा कि एक लाख रूपये की धनराशि मृतक बच्ची के परिजनों को कॉर्बेट फांउडेशन की ओर से दी जाएगी। इसके बाद काबीना मंत्री डॉ. रावत हाथी के हमले में मृतका शिवपुर निवासी कुंती देवी के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। मंत्री ने मृतक महिला के परिजनों को एक लाख रूपये की धनराशि का चेक दिया। काबीना मंत्री डॉ. रावत ने बेस अस्पताल पहुंचकर हाथी के हमले में घायल दमयंती देवी व द्वारीखाल ब्लॉक में जंगल की आग से अपनी बहनों और बकरियों को बचाने में झुलसे सतवीर सिंह का भी हाल चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से दमयंती देवी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जल्द ही घायल को नियमानुसार मुआवजा राशि दी जाएगी। इस मौके पर लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दीपक सिंह, दुगड्डा रेंज रेंजर किशोर नौटियाल, यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूडी, सुरेंद्र गुसांई, वन मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी सीपी नैथानी, सुधीर बहुगुणा, पूनम खंतवाल, मुकेश नेगी आदि मौजूद थे।

बता दें कि विगत 9 अप्रैल को शिवपुर निवासी 65 वर्षीय कुंती देवी पत्नी चन्द्रप्रकाश, 55 वर्षीय दमयन्ती देवी पत्नी वाचस्पति भट्ट साथी महिलाओं के साथ कोटद्वार रेंज के सुखरौ कक्ष संख्या एक के जंगल में पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने गई थी। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे अचानक हाथी ने महिलाओं पर हमला कर दिया था। जिसमें दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। साथी महिला ने घर आकर घटना के बारे में घायलों के परिजनों और आसपास के लोगों को बताया था। जिस पर परिजन सहित स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे। परिजन व स्थानीय लोग दोनों महिलाओं को चारपाई पर डिग्री कॉलेज रोड पर लेकर आये थे। जहां से कुंती देवी को कार से और दयमन्ती देवी को आपातकालीन सेवा वाहन 108 की मदद से राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार लाये थे। जहां चिकित्सकों ने कुंती देवी को मृत घोषित कर दिया था। जबकि दमयंती देवी का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!