Uncategorized

वनों व प्राकृतिक स्थलों को गंदगी से बचाने की मुहिम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। लॉकडाउन खुलने के बाद जनजीवन सामान्य होने लगा तो वनों व प्राकृतिक स्थलों पर भी गंदगी व कूड़ा दिखने
लगा है। जिले के कई स्थानों पर लोग घूमने जाते हैं। जहां वह अपने साथ ले गए खाने-पीने के सामान का कूड़ा बिखेर
आते हैं। छाती गांव के ऐसे ही प्राकृतिक स्थल पर दीया ग्रुप के सदस्यों ने वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने
सफाई के दौरान आसपास के पेड़ों व दीवारों पर स्वच्छता जागरूकता के पोस्टर व नोटिस भी चस्पा किए। दीया ग्रुप के
सदस्यों ने छाती, मनकोट के प्राकृतिक व पिकनिक स्पॉट पर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने वहां बिखरे कूड़े को
साफ किया। आसपास के तमाम पेड़ों व सड़क की दीवारों पर स्वच्छता रखने, खाने के रैपर अपने साथ ले जाकर कूड़ेदान
में निस्तारित करने सहित अन्य जागरूकता संदेश अंकित किए। ग्रुप के सदस्य अखिलेश चैहान ने बताया कि छाती के
पास का यह स्थान पिकनिक के लिए मुफीद है। यहां अक्सर लोग अपने परिवार के साथ आकर समय बिताते हैं। सफाई
के प्रति जागरूकता की कमी के कारण अधिकांश लोग यहां खाने-पीने का सामान, रेपर व अन्य कूड़ा फेंक देते हैं।
जिससे कई बार यहां गंदगी का ढेर लग जाता है। बताया कि 10 लोगों के सहयोग से बना दीया ग्रुप ऐसे ही स्थानों को
चयनित कर वहां स्वच्छता अभियान चला रहा है। इसके अलावा ग्रुप के सदस्य गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद करने
और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर गंगा सिंह बसेड़ा, गिरीश मिश्रा, पवन धपोला, रोहित
कालाकोटी, रेनू टाकुली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!