Uncategorized

वन्य जंतु एवं वन संपदा सुरक्षा कार्यक्रम के तहत किया गोष्ठी का आयोजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। वन विभाग ने ताकुला विकास खंड के ग्राम गंगलाकोटुली में वन्य जंतु एवं वन संपदा सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार लोहनी ने कहा कि प्रकृति ने जो धरोहर हमें वन्य जंतु के रूप में मिली है। उसकी सुरक्षा हम सभी को मिलजुल कर करनी होगी। तभी प्राणियों के साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रह पाएगा। वन्य जंतु के साथ साथ हमें अपने जंगलों को भी बचाना होगा। गोष्ठी में वन सरपंच महेंद्र सिंह कार्की, वन दरोगा मोहन सिंह बिष्ट, पाटिया के सरपंच वीरेंद्र सिंह, दिनेश पिलख्वाल, महेंद्र सिंह मटेला, इंदिरा देवी, राजेंद्र सिंह, गीता देवी सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र बिष्ट ने भी वन्य जंतुओं को बचाने के लिए अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं और वक्ताओं ने जंगलों को दावाग्नि के सीजन में आग से बचाने हेतु संयुक्त रूप से प्रयास करने पर जोर दिया। विभाग से क्रू-स्टेशनों को मजबूत बनाने तथा आग बुझाने के यंत्र उपलब्ध कराने की बात भी उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!