कोटद्वार-पौड़ी

गढ़वाल विवि में आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में 29 सितम्बर तक हिन्दी पखवाडे के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गढ़वाल विवि के राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए समान्य ज्ञान, हिन्दी टिप्पण, मसौदा लेखन प्रतियोगिता, निबंध लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित होंगी।
गढ़वाल विवि के कुलसचिव डा. धीरज शर्मा ने बताया कि 20 सितम्बर को हिन्दी से सम्बंधित समान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 22 सितम्बर को हिन्दी टिप्पण एवं मसौदा लेखन प्रतियोगिता, 23 सितंबर को वैश्विक मंच पर राजभाषा हिन्दी अथवा हिन्दी के विकास में मीडिया की भूमिका पर निबंध प्रतियोगिता, 25 सितम्बर को श्रुतलेख एवं सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त सभी प्रतियोगिता में विवि के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिताएं अपरान्ह 3 बजे से 4 बजे तक होंगी। 27 सितम्बर को 11 बजे से 1 बजे तक राजभाषा हिन्दी और तकनीकी प्रयोग की संभावनाएं और स्वरचित काव्यपाठ होगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार को 2 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1500 और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 1000 और प्रोत्साहन हेतु 500 रूपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!