Uncategorized

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर लाल गोयल का निधन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। नगर निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड परिवहन निगम के पूर्व निदेशक एडवोकेट सुंदर लाल गोयल का निधन हो गया। उनका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल उपचार चल रहा था, गुरुवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। गोयल कोरोना पॉजीटिव भी थे। सुंदर लाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे, पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर वह रहे। उनके निधन की खबर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर में शोक की लहर दौड़ गई। गोयल के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी, पथ भ्रमण संघ के अध्यक्ष हरीश साह, यतीश रौतेला, अतुल जोशी, अगस्त लाल साह, चरन भाई, प्रमोद पाल, गोविंद सिंह बिष्ट आदि ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!