Uncategorized

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने की राशन दुकानदारों की थर्मल स्क्रीनिंग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, अल्मोड़ा। कोरोना महामारी को लेकर अनेक संस्थाओं द्वारा जागरुकता फैलाने का क्रम जारी है। वहीं कई संस्थाओं द्वारा मास्क, ग्लब्ज, सेनेटाइजर बांटने का भी काम किया जा रहा है। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रकाश रावत ने नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को थर्मल स्क्रीनिंग मशीन उपलब्ध कराई। जिसके बाद सभी पदाधिकारियों ने उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजार में भ्रमण कर सभी राशन दुकानदारों की थर्मल स्क्रीनिंग की। साथ ही ग्लब्ज बांटे। इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, कार्तिक साह, मयंक बिष्ट, अनीता रावत, राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!