ब्लॉक प्रमुख ने किया क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण

Spread the love

संवाददाता, नैनीताल। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने शनिवार को हल्द्वानी-अल्मोड़ा मार्ग में स्थित भूमियाधार गेठिया क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। स्कूलों में क्वारंटाइन किए लोगों से उनका हाल चाल जाना। सेंटरों में मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करने को कहा गया। ग्रामीणों से किसी बाहरी व्यक्ति के गांव में आने पर तत्काल क्वारंटाइन किए जाने की सलाह दी गई। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य से क्वारंटाइन सेंटरों में नजर रखने को कहा। साथ ही किसी को परेशानी होने पर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजू बिष्ट ने बताया कि भूमियाधार में ग्रामीणों पानी की सबसे ज्यादा समस्या हैं। ग्रामीणों को पानी के लिए पैदल मिलो दूर जाना पड़ता है। जिसके लिए ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने जल्द समस्या का निस्तारण करने की बात कही हैं। इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रमेश कनवाल, ग्राम प्रधान अनिता आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज बिष्ट, छात्रनेता आकाश बिष्ट व स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *