कोटद्वार-पौड़ी

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली क्रांति दिवस मेला होगा राजकीय मेला : मुख्यमंत्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-सीएम बोले प्रदेश में समान नागरिक संहिता को जल्द गठित होगी उच्च स्तरीय समिति
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ सैनिक बहुल्य क्षेत्र है। यहां के सौहार्द पूर्ण माहोल को बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू किए जाने को लेकर जल्द ही एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली क्रांति दिवस मेले को राजकीय मेला घोषित किया जाएगा।
शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी जनपद के विकासखंड थलीसैंण के पीठसैंण पहुंचे। यहां उन्होंने पेशावार कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में आयोजित क्रांति दिवस मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गढ़वाली की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलाने का आह्वान भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड एक शांति पूर्ण राज्य है। सरकार ने योजना बनाई है कि जो भी व्यक्ति राज्य में आयेगा, उसका व्यापक स्तर पर सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में समान नागरिकता संहिता लागू होने के बाद अन्य राज्यों को अपने यहां इस कानून को लागू करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि आज उत्तराखंड राज्य सशक्त राज्यों में एक है। देश में उन्हीं के अथक प्रयास से कोरोना जैसी बीमारी से निपटने के लिए निशुल्क वैक्सीन लगवाई गई। कहा कि राज्य में कोराना महामारी काफी नियंत्रित हुए हैं और पर्यटन, होटल, वाहन समेत अन्य व्यवसाय सुचारू रूप से चलने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि बूंगीधार में स्थित चिकित्सालय का उच्चीकरण किया जाएगा। कहा कि थलीसैंण अल्ट्रासाउड, गाइनो के अलावा कई चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इससे पूर्व मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किशोरी रक्षा किट के अलावा देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिजनों तथा स्वतंत्रता सैनानियों को शॉल ओड़कर सम्मानित किया। इस मौके पर पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान, सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य, ब्लाक प्रमुख थलीसैंण मंजू रावत, मनमोहन सिंह आदि शामिल रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाएं
– थलीसैंण में वाहन पार्किंग के निर्माण की स्वीकृति।
– श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत कच्ची सड़कों के डामरीकरण की स्वीकृति।
– देवराड़ी देवी मैदान बूंगीधार, चौथान मैदान में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
– चौरीखाल से कफल्ड मुसेटी लामसेम बैंड थलीसैंण तक सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!