Uncategorized

वैज्ञानिकों ने बताए किसानों को खेती के वैज्ञानिक तरीके 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। पहाड़ों में खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि अनुसंधान केंद्र गैना के वैज्ञानिकों ने बुंगाछीना के काश्तकारों को बीज ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। उन्होंने किसानों को खेती के वैज्ञानिक तरीके बताए। कहा वैज्ञानिक तरीके से खेती कर किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं।रविवार को सहायक कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में बुंगाछीना, नखनोली, खतेड़ा के किसानों ने भाग लिया। केवीके गैना के कृषि वैज्ञानिक डॉ. जीवन लाल ने काश्तकारों को फसलों की सुरक्षा और उनकी पैदावार बढ़ाने के टिप्स दिए। कहा पहाड़ों के लोग रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। जबकि स्थानीय स्तर पर खेती में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। कहा वैज्ञानिक तरीके से खेती कर लोग स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। इस दौरान किसानों को फसल बीमा योजना की भी जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि विभाग के ब्लॉक प्रभारी राम लखन यादव, फसल बीमा योजना से जुड़े वीरेन्द्र कोहली, स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुमार, ग्राम प्रधान अगन्या बब्लू शर्मा, नखनोली प्रधान हरीश भट्ट, खतेड़ा प्रधान संजय कुमार, पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
हिमालय बचाओ अभियान की शपथ ली
बुंगाछीना में सहायक कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बुंगाछीना के ग्रामीणों ने हिमालय बचाओ अभियान की शपथ ली। इस दौरान वक्ताओं ने हिमालय के महत्व को बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!