बिग ब्रेकिंग

विधानसभा रिजल्ट अपडेट : पौड़ी गढ़वाल की छह विधानसभाओं की मतगणना परिणाम एक बजे तक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड विधानसभा के लिए 14 फरवरी को हुए मतदान की गणना आज सुबह आठ बजे शुरू हो हुई। सभी विधानसभाओं में चरणवाद मतगणना जारी है। श्रीनगर विधानसभा के लिए सातवें चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। वहीं पौड़ी विधानसभा के लिए पांचवें चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। चौबट्टाखाल विधानसभा के लिए भी चौथे चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। श्रीनगर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 12942 वोट मिले हैं। उनके पीछे भाजपा के धन सिंह रावत को 12917 वोट मिले हैं। उधर, पौड़ी विधानसभा में भाजपा के राजकुमार पोरी को अभी तक 10064 वोट मिले हैं। वह सबसे आगे चल रहे हैं। उनके पीछे कांग्रेस के नवल किशोर को 7410 वोट मिले हैं। चौबट्टाखाल विधानसभा में भाजपा के सतपाल महाराज को अभी तक 7679 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के केशर सिंह अभी तक 4691 वोट ही हासिल कर पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!