विधायक फत्र्याल ने समस्याएं सुनकर राशन किट बांटी

चम्पावत। विकास खंड लोहाघाट के डेंसली, कोयाटी और ईड़ाकोट में विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विधायक ने असहाय, निर्धन और दिव्यांगों को राशन किट बांटे। विधायक फत्र्याल ने लोहाघाट ब्लाक के डेंसली, कोयाटी और इड़ाकोट में गरीब, अहसाह और दिव्यांगों में 50 राशन किट का वितरण किया। विधायक फत्र्याल ने बताया कि वह बाराकोट, पाटी और लोहाघाट की 200 ग्राम पंचायतों में दिव्यांगों, असहाय और निर्धनों को राशन किट का वितरण कर रहे हैं। उनका अभियान जारी रहेगा। यहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर, सुरेश बोहरा, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *