Uncategorized

विधायक हरबंश कपूर को किया सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के मामले में ऐतिहासिक फैसले पर कैंट विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर को राम मंदिर का चित्र भेंट कर और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक हरबंस कपूर ने अपनी स्मृतियों को ताजा करते हुए बताया कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान मेरे को पौड़ी जिले में स्थित कांश जेल में 15 दिन तक नजरबंद किया गया था। सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है और यह गौरव का क्षण है कि वर्षों से चली आ रही लोगों की पीड़ा समाप्त हो गई। कई लोगों ने इस आंदोलन में अपना बलिदान दिया। सब लोगों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया। इस मौके पर जीएमएस मंडल के अध्यक्ष बबलू बंसल ने कहा सभी देशवासियों के लिए एक अविस्मरणीय क्षण है। देशवासी हमेशा संस्कृति और उसके मूल्यों की रक्षा एवं संरक्षण के लिए हमेशा कटिबद्ध रहे हैं फैसले से हम लोगों की हजारों साल की परंपरा का संदेश पूरा विश्व देख रहा है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल के महामंत्री सुमित पांडे, शेखर नौटियाल, इंदिरा नगर वार्ड के पार्षद शुभम नेगी, मंडल के मंत्री विनोद तोमर, सुरेश कुमार प्रजापति आदि लोगों ने कपूर साहब को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!