विधायक कैड़ा ने किया मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ
नैनीताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को ओखलकांड ब्लॉक के ग्रामसभा मटेला और पोखरी के लिए मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मार्ग निर्माण कार्य की शुरुआत होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार प्रकट किया। विधायक ने बताया कि पूर्व में राज्य सेक्टर के तहत छिड़ाखान से मल्ली पोखरी के लिए एक करोड़ तीन लाख से दो किमी सड़क का निर्माण कराया गया था। दो किमी सड़क शेष बची थी। ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क के लिए शासन से 26 लाख रुपये मंजूर कराकर शुक्रवार को इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। सड़क बनने से क्षेत्र के करीब तीन सौ परिवारों को लाभ मिलेगा। इस दौरान प्रधान शिव सिंह मटियाली, भगवान राम, जानकी देवी, दीपा जोशी, पानदेव जोशी, गोधन मेवाड़ी, नंदन बिष्ट, रवि गोस्वामी, निर्मल मटियाली, मयंक कुड़ाई, रघुवीर मटियाली, शंकर दत्त जोशी, हरिदत्त परगाई, धर्मानंद पोखरिया, विपिन जोशी, रघुवर रूबाली, गिरधर पनेरू, पूरन पनेरू व वीरेंद्र मटियाली आदि मौजूद रहे।